Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

शाहजहांपुर में प्रतिभाओं का भव्य आयोजन, यूपी चैंपियनशिप 2026 के लिए 21 जून को होंगे ऑडिशन शाहजहांपुर। जिले की प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मानव कल्याण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यूपी चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, सिंगिंग एवं बेबी शो जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 21 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक नटराज डांस इंस्टीट्यूट, डॉ. रवि मोहन क्लीनिक के सामने, रंग महल, शाहजहांपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागी 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल ₹38,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, बच्चों एवं उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। संस्था के संस्थापक आशीष पांडेय ने बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिले और प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को नई उड़ान देने का प्रयास है। वहीं कोरियोग्राफर अशोक कुमार एवं जिला अध्यक्ष सुब्रत शुक्ला ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, उसे केवल सही मंच की आवश्यकता होती है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन शाहजहांपुर में कला, संस्कृति और खेल प्रतिभाओं के लिए एक यादगार अवसर साबित होगा।