
सामान नागरिक संहिता पर 22 जून तक नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित
------------
वेबसाइट ucc.mp.gov.in दर्ज कराये जा सकेंगे सुझाव
------------
राज्य शासन द्वारा समान नागरिक संहिता पर आम नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। नागरिक अपने सुझाव इसके लिये विशेष रूप से तैयार की गई वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर 22 जून तक दे सकेंगे।
सामान नागरिक संहिता के बारे में इस वेबसाइट पर सुझाव शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, परिवार के सदस्य, समाज सेवक, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सभी प्रकार के संगठन और समूहों के सदस्य द्वारा दर्ज कराये जा सकते हैं।
वेबसाइट पर सुझाव देने की प्रक्रिया बहुत सरल है। वेबसाइट पर दिये गये फार्म में केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता, और मोबाइल नंबर अंकित करना है। कुल बारह प्रश्नों के उत्तर हाँ या न में देने के बाद मोबाइल पर आये ओटीपी से सत्यापित करने से सुझाव दर्ज हो जाता है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सामान नागरिक संहिता पर बेहतर नीति निर्माण के लिये जिला कलेक्टर्स की वीसी में प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सुझाव आमंत्रित करने जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। वीसी में समान नागरिक संहिता के उद्देश्य, और वेबसाइट पर सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj