*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चैलचौक में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित*
*गोहर, 02 जून 2026।* "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चैलचौक में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, गोहर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर देवी राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया तथा नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Dharmpur, Mandi | Jun 22, 2026