श्रीडूंगरगढ़ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
बीकानेर । बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड स्तर पर कल बुधवार को होने वाले ट्रॉमा सेंटर को लेकर बड़े प्रदर्शन की अनुमति उपखंड प्रशासन द्वारा रद्द कर दी गई है। कल बुधवार को बड़े प्रदर्शन को लेकर लगातार तैयारी चल रही है, जिसमें कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसको लेकर कई सामाजिक संगठनों ने ट्रॉमा सेंटर को लेकर अपना समर्थन दिया है, लेकिन उपखंड प्रशासन द्वारा मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर स्वीकृति नहीं दी गई है। ऐसे में अब देखना होगा की प्रदर्शन को लेकर आयोजन क्या निर्णय लेते हैं।