अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रातः 7 से 8 बजे तक सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पास, सक्ती में योग कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी, जबकि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला प्रशासन सक्ती ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।