भदोही: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दामाद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
भदोही के गजिया स्थित चकमीरा बस्ती में 20 वर्षीय विवाहिता सानिया का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
#Bhadohi #भदोही #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BharatKrantiNews