
"एक ही आंगन से निकले 2-2 लाल! भाई बना SDM, बहन को भी मिला बड़ा पद"
बैरगनिया :कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो किस्मत को भी झुकना पड़ता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के दो भाई-बहन ने, जिन्होंने BPSC परीक्षा में एक साथ झंडे गाड़ दिए हैंl
भाई बना SDM, बहन बनी अधिकारी!
बैरगनिया नगर परिषद की सभापति सिंधु गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजमोहन कुमार के घर में आज उत्सव का माहौल है। उनके बेटे राहुलेंद्र कुमार ने BPSC में शानदार रैंक हासिल कर SDM का पद अपने नाम किया है। वहीं, उनकी बहन सुमिता गुप्ता ने भी अपना जलवा बिखेरते हुए एससी-एसटी वेलफेयर पदाधिकारी के पद पर बाजी मारी है।
घर पहुंचते ही छलके माता-पिता के आंसू!
जैसे ही दोनों भाई-बहन कामयाबी की उड़ान भरकर अपने घर पहुंचे, पूरे इलाके में जश्न शुरू हो गया। माता-पिता ने पारंपरिक तरीके से चंदन-तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर दोनों को गले से लगा लिया। माता-पिता की आंखों में गर्व के आंसू साफ बयां कर रहे थे कि बच्चों ने उनका सीना चौड़ा कर दिया है।
सीमावर्ती और सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से निकलकर इन दोनों भाई-बहनों ने साबित कर दिया कि बहानों से नहीं, बल्कि कड़े अनुशासन और लगातार प्रयास से सपने सच होते हैं। आज पूरा सीतामढ़ी जिला इन पर गर्व कर रहा है!
#BPSCResult #BiharNews #Sitamadhi #SuccessStory #Bairgania