
हाँ वोट चोरी हो रही है...
कैसे हो रही है❓ क्यों हो रही है❓ इस गंभीर विषय पर इस छोटी सी पोस्ट को पढ़कर समझ लीजिए बस,
और जो मैं उदाहरण दे रहा हूं यह मेरा खुद का है! मेरी निजी जिंदगी का है, मैं किसी पार्टी के कथित आई टी सेल से नहीं हूं लेकिन वोट चोरी कैसे हो रहा है यह बात आपको डंके की चोट पर बता सकता हूं...
मेरा नाम है दीप मैठाणी और में मूल निवासी धनोल्टी विधानसभा का हूं जहां मेरा पैतृक गांव है, लेकिन मैं रहता देहरादून में हूं क्योंकि यह मेरी कर्मभूमि है...
अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है❓
हां श्रीमन यही तो असली वोट चोरी है!
मेरे पास वोटर कार्ड इस SIR यानी की वोटरों का (विशेष गहन पुनरीक्षण) होने से पहले दो थे, एक मेरे पैतृक गांव का और एक देहरादून का,
आपको इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि पूर्व की सरकारों में डिजिटली कोई व्यवस्था थी ही नहीं, जबकि इंटरनेट तो 1996 में ही शायद भारत आ गया था, इसकी शुरुआत (VSNL) ने की थी लेकिन तब भी 2014 तक भारत डिजिटल नहीं हो पाया था!
अब ये है ना हैरानी की बात❓ 😂
आज की तारीख में मेरे पास सिर्फ एक ही वोटर कार्ड है क्यूंकि SIR होने के बाद ये फर्जीवाड़ा बंद हो रहा है, हां मेरे पास स्वतंत्रता थी कि मैं कहां का रख सकता हुँ❓ तो जो उचित था वह मैंने चुन लिया लेकिन विपक्ष के अनुसार मेरी उस पैतृक विधानसभा में एक वोट तो कम हो गया ना❓
अब कुछ लोग इसे वोट चोरी कह रहें हैं...😊
मेरे पास तो सिर्फ दो ही थे और मैं अकेला हूं, सोचिए देश भर में कितने लोग माइग्रेट होते हैं❓ और क्या पता किसी के पास चार, पांच हों 6 महीने भी किसी राज्य में रहकर आ जाओ वहां का भी आप बना सकते थे (वोटर कार्ड) ऐसी व्यवस्था थी तब... जिसे डिजिटल इंडिया ने पूर्णता: खत्म कर दिया है...
अब देखो आप मेरा एक वोट मोदी जी ने चोरी किया ना❓
अगर इसे वोट चोरी कहते हैं तो यकीन मानिए इस देश का नागरिक होने के नाते मुझे यह मंजूर है, यह संविधान के अनुकूल नहीं है कि आप कहीं भी वोटिंग कर सको, जिस राज्य के नागरिक हो जिस विधानसभा के निवासी हो आपको वोट वहीं देना चाहिए...
एक नमूना सोशल मीडिया पर कह रहा था कि बंगाल में कुछ लोगों के नाम काट दिए गए और बाद में वापस जोड़ दिए गए यानी वह कहना चाहता था कि अगर ये पहले यहां के वोटर नहीं थे तो बाद में कैसे बने❓
तो उन्हें बता दीजिएगा कि नाम कटने के तुरंत बाद ही उन्होंने अपनी असली पहचान उजागर की और अपनी असली जगह यानी कि अपनी विधानसभा पर ही वापस जुड़ गए थे...
मैं सहमत हूं विपक्ष से की वोट चोरी हो रहा है...
Deep Maithani ✍️
#VoteChori #bjpvscongress #ECI
Election Commission of India
BJP Uttarakhand Indian National Congress Uttarakhand