
हरको बैंक के चेयरमैन ने पंचकूला केंद्रीय सहकारी बैंक के नवीनीकृत परिसर का किया उद्घाटन, 374 करोड़ रुपये की अमानत का लक्ष्य हासिल
एनपीए घटकर 3.67 प्रतिशत हुआ, ग्राहकों को माइक्रो एटीएम, बीमा योजनाओं और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ
पंचकूला, 6 अगस्त: श्री भारत भूषण जुयाल, चेयरमैन, हरको बैंक, चण्डीगढ़ और डा. प्रफुल्ला रंजन, प्रबन्ध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरको बैंक, चण्डीगढ़ द्वारा श्री यशवीर सिंह, महाप्रबन्धक, पंचकूला केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की उपस्थिति में पंचकूला केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया गया।
बैंक ने 31 जुलाई 2026 की अमानतों का लक्ष्य 363 करोड़ रूपये निर्धारित किया था जिसमें बैंक ने 374 करोड़ रूपये का लक्ष्य प्राप्त किया। बैंक द्वारा ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के द्वारा ऋण वितरित किए जा रहे हैं, बैंक का एन.पी.ए. वर्ष 2025-26 में 3.92 प्रतिशत था जो कि 31 जुलाई 2026 को कम होकर 3.67 प्रतिशत रह गया, नाबार्ड के निर्देशानुसार बैंक का एन.पी.ए. 5 प्रतिशत से कम रहना चाहिए।
बैंक द्वारा दो वसूली टीमों का गठन किया गया है जो कि बैंक के अतिदेय ऋणी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर रही हैं जिसके परिणामस्वरूप बैंक को 1.68 करोड़ रूपये की वसूली प्राप्त हुई है।
श्री भारत भूषण जुयाल, चेयरमैन, हरको बैंक, चण्डीगढ़ द्वारा बैंक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। बैंक की सभी शाखाओं में माईक्रो ए.टी.एम. के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जिसमें अन्य बैंकों के ग्राहक भी राशि की निकासी कर सकते हैं। बैंक की सभी शाखाओं द्वारा ग्राहकों को प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पैंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। बैंक ने वितिय वर्ष 2025-26 में 65 लाख रूपये का शुद्व लाभ अर्जित किया है। 11 पैक्सों के माध्यम से किसानों को के.सी.सी. ऋण व खाद, बीज इत्यादि उपलब्ध करवाया जा रहा है। 10 पैक्सों को पूर्णतः कम्पयूट्रीकृत किया जा चुका है जिसके माध्यम से प्रतिदिन पैक्स कार्य का निष्पादन किया जा रहा है।
डा. प्रफुल्ला रंजन, प्रबन्ध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरको बैंक, चण्डीगढ़ द्वारा बैंक को गैर-कृषि ऋण अधिक वितरण करने व बैंक की अमानतों को बढ़ाने के लिए योजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत आयोजित समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीनीकृत परिसर के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में बैंक की प्रगति, ग्राहक सेवा की गुणवत्ता तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नवीनीकृत परिसर ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैंक की कार्यक्षमता एवं सेवा स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के अंत में बैंक महाप्रबन्धक द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबन्धक व अन्य बैंक कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia