राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बांका टॉप-3 जिलों में शामिल, सचिव सपना रानी सम्मानित
बांका। 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में केस डिस्पोजल के मामले में पूरे बिहार राज्य में बांका जिला टॉप-3 जिलों में शामिल रहा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए आज बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव श्रीमती सपना रानी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद सचिव श्रीमती सपना रानी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बांका श्री सत्य भूषण आर्य के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन के कारण ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में सफल हुआ।
सचिव श्रीमती सपना रानी ने इस सफलता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के सभी कार्यालय कर्मियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से राष्ट्रीय लोक अदालत में बेहतर प्रदर्शन संभव हो सका।
बांका जिला का पूरे बिहार में केस डिस्पोजल के मामले में टॉप-3 जिलों में स्थान प्राप्त करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली और टीमवर्क की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
#बांका #राष्ट्रीयलोकअदालत #लोकअदालत #बिहार #बिहारन्यूज #बांका_न्यूज #न्यायिकसेवा #विधिकसेवा #जिलाविधिकसेवाप्राधिकरण #सपना_रानी #सत्य_भूषण_आर्य #केस_डिस्पोजल #LegalServices #NationalLokAdalat #BankaNews #BiharNews #LokAdalat #JusticeForAll #MandarTimesNews