
30 जुलाई 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैम्प का होगा आयोजन।
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 30.07.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर (एस.एफ.ओ.) के 50 रिक्त पदों के लिए रोजगार कैम्प आयोजित किया जाएगा। उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक निर्धारित है। वेतन ₹12,500 (सी.टी.सी.) के साथ ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी., इंसेंटिव, इंश्योरेंस, मेडिकल इंश्योरेंस एवं निःशुल्क रूम की सुविधा प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल नवादा एवं गया होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ चयन हेतु संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में आयोजित रोजगार कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। केवल वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं, जो एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में अपना निबंधन कराकर रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jul 27, 2026