Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

GeM Portal पर सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में Government e-Marketplace (GeM) Portal के माध्यम से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्त विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक श्री सत्यम कुमार ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों तथा संबंधित Checker एवं Maker को GeM Portal के माध्यम से सामग्रियों एवं सेवाओं की ऑनलाइन अधिप्राप्ति की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पोर्टल के विभिन्न प्रावधानों एवं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया के संबंध में ऑनलाइन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने उपस्थित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि GeM Portal के माध्यम से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन एवं नियमानुकूल प्रक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति अपने परिवार के विभिन्न मदों में व्यय करते समय वित्तीय अनुशासन एवं आवश्यकता का ध्यान रखता है, उसी प्रकार सरकारी कार्यालयों में भी प्रत्येक खरीदारी में वित्तीय आवश्यकता एवं मितव्ययिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का कार्यालयीन कार्यों में प्रभावी उपयोग करने का अनुरोध किया तथा निर्देश दिया कि GeM Portal पर उपलब्ध सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति नियमानुसार पोर्टल के माध्यम से ही करनी चाहिए। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में GeM Portal के माध्यम से अधिप्राप्ति की प्रक्रिया राज्यस्तरीय कार्यालय द्वारा संचालित की जा रही है। भविष्य में इसे मुफस्सिल स्तर के कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सामग्रियों एवं सेवाओं की उपलब्धता GeM Portal पर है, उनकी खरीदारी नियमानुसार पोर्टल के माध्यम से करनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि GeM Portal पर किसी सामग्री अथवा सेवा की अधिप्राप्ति के लिए Specifications (विशिष्टताएं) निर्धारित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वे किसी विशेष आपूर्तिकर्ता को ध्यान में रखकर निर्धारित न हों। Specifications इस प्रकार तय की जाएं कि अधिक से अधिक योग्य एवं सक्षम आपूर्तिकर्ता निविदा/बोली प्रक्रिया में भाग ले सकें। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री संजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र कुमार यादव, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री राजीव कुमार गुप्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री प्रकाश कुमार, डीएसपी (पुलिस लाइन) सहित विभिन्न विभागों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, संबंधित Checker एवं Maker तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Sitamarhi, Bihar | Aug 10, 2026

MORE NEWS

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया।

इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया।

नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया। नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन

दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :-

घटना में प्रयुक्त कैंची।

मृतक का मोबाइल फोन।

बिहार पुलिस

घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्ता :-

रंजीता कुमारी

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- घटना में प्रयुक्त कैंची। मृतक का मोबाइल फोन। बिहार पुलिस घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा। गिरफ्तार अभियुक्ता :- रंजीता कुमारी

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026