दोना-पत्तल से शुरू हुआ सफर, आज कई व्यवसायों की सफल संचालक हैं कांति साहू।
बिहान योजना ने दिया आत्मनिर्भरता का संबल, लखपति दीदी बनकर गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित बिहान योजना का लखपति दीदी अभियान कोरिया जिले की महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रहा है। बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम तलवापारा की रहने वाली श्रीमती कांति साहू इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ आत्मविश्वास, मेहनत और बिहान योजना के सहयोग से आर्थिक सफलता की नई पहचान बनाई है।
'कांति दीदी ने दोना-पत्तल निर्माण इकाई, धान कृषि बीज केंद्र, मैचिंग सेंटर और सिलाई केंद्र का संचालन शुरू किया। प्रारंभिक चुनौतियों के बावजूद उनकी लगन, मेहनत और परिवार के सहयोग ने इन प्रयासों को सफल व्यवसाय में बदल दिया।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @bihan_cg_srlm @prdcggov
#KoreaDistrict #bihan #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh