सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत इनई के प्रशांत शेखर ने बीपीएससी में 25 वा रैंक लाकर गांव सहित प्रखण्ड जिला का नाम रौशन किया । प्रशांत के दादा स्वर्गीय राम पुकार सिंह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रह चुके है पिता शैलेन्द्र सिंह जो पूर्व कोडिनेटर WHO रांची से सेवनिर्वित एवं मंजू सिंह के पुत्र हैं। रिविलगंज प्रखण्ड 29 सुत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशांत शेखर हम सभी के लिये गर्व से मस्तक उचा कर दिया है, कहा कि प्रशांत शेखर बचपन से ही तेज छात्र रहा है उनको एसडीएम का पद मिला है उनके एसडीएम बनने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है ।खुशी व्यक्त करने वालो में राजीव रंजन चौहान, शिक्षक प्रभात शर्मा, भाजपा नेता अखिलेश्वर सिंह,पूर्व रास्ट्रीय खिलाड़ी रमेश कुमार सिंह ,सुशांत कुमार , व्यास चंद किशोर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने प्रशांत के एसडीएम बनने से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले बच्चों और इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
Chapra, Saran | Jun 21, 2026