
🇳🇵 नेपाल का बड़ा दावा: बिना इजाजत हवाई सीमा में घुसा भारतीय मिलिट्री हेलीकॉप्टर! भारत से मांगी सफाई 🔥
काठमांडू/दारचुला: नेपाल ने भारत पर गंभीर आरोप लगाया है। नेपाल के अधिकारियों का दावा है कि 10 जून 2026 को भारतीय सैन्य हेलीकॉप्टर बिना किसी पूर्व अनुमति के नेपाल के हवाई क्षेत्र में घुस आया। यह हेलीकॉप्टर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक उच्च स्तरीय अधिकारी को लेकर जा रहा था।
दारचुला जिले के ब्यास गाउँपालिका के वार्ड नंबर 1 में स्थित छांग्रु गांव के ऊपर से गुजरते हुए यह हेलीकॉप्टर कालापानी क्षेत्र की ओर बढ़ गया। नेपाल के सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसे नेपाल की संप्रभु हवाई सीमा का सीधा उल्लंघन बताया है।
नेपाल की प्रतिक्रिया:
दारचुला के सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी मोहन सिंह धामी ने स्पष्ट कहा,
“हमने पुष्टि कर ली है कि भारतीय सैन्य हेलीकॉप्टर नेपाल सरकार की पूर्व अनुमति के बिना हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। हम भारत से औपचारिक सफाई मांग रहे हैं।”
नेपाल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पिथौरागढ़ (भारत) के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी सूचना नेपाल के गृह मंत्रालय तक पहुंचा चुकी हैं, #IndiaNepal #Kalapani #AirspaceViolation #भारतनेपाल #दारचुला #ITBP #BorderDispute #BreakingNews #NepalNews #कालापानी #HindiNews #viralnews