PATNA :- बिहटा में पुलिस ने चोरी के रेलवे के लोहे के स्क्रैप से लदी एक पिकअप गाड़ी जब्त की है। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा की ओर से रेलवे का चोरी का लोहा लेकर एक पिकअप पटना जा रही है। इसके बाद बिहटा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। #Ironscrapseized #Pickupseized #bihtapolice #patnabihar #Theftrailwayironscrap #nonfollowers
Maner, Patna | Nov 11, 2026