मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : यात्रा तिथि में बदलाव
दुर्ग जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर की प्रस्तावित यात्रा अब 03 से 07 दिसम्बर 2026 तक होगी। योजना के तहत 445 वरिष्ठ नागरिकों का कोटा निर्धारित है, जिसमें 333 ग्रामीण एवं 112 शहरी क्षेत्र के यात्री शामिल होंगे।
पात्र आवेदक स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत 05 नवम्बर 2026 तक संबंधित जनपद पंचायत/नगरीय निकाय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
#मुख्यमंत्रीतीर्थदर्शनयोजना #तीर्थदर्शन #वरिष्ठनागरिक #दुर्ग #छत्तीसगढ़ जिलाप्रशासनदुर्ग