
जलालगढ़, पूर्णिया: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय दनसार, जलालगढ़ की शिक्षिका सुमन कुमारी को जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय, प्रखंड एवं जिले भर में खुशी का माहौल है। सुमन कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और नवाचारी शिक्षण पद्धति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास के लिए जानी जाती हैं।
सम्मान मिलने की खबर से विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चों में हर्षोल्लास का वातावरण है। प्रखंड और जिले के अनेकों शिक्षकों ने सुमन कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह सम्मान न केवल सुमन कुमारी की उपलब्धि है, बल्कि पूरे विद्यालय और शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि सुमन कुमारी आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रहेंगी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। शिक्षक दिवस पर मिला यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है।