सीतामढ़ी से एक आत्मीय विदाई
सीतामढ़ी के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय जी का तबादला बेगूसराय जिलाधिकारी के रूप में हुआ है। उनके आगामी कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं और सीतामढ़ी में उनके शानदार कार्यकाल के लिए हृदय से धन्यवाद दे रहा हूं।
अपनी बेहतरीन कार्यशैली, संवेदनशीलता, सहजता और मृदुल स्वभाव से पांडेय जी ने सीतामढ़ी जिला वासियों के दिल में एक विशेष स्थान बनाया। यही कारण है कि उनके स्थानांतरण की खबर से आम लोगों में भी भावुकता देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुँचे।
किसी अधिकारी का अपने कार्यकाल के बाद इस तरह आम लोगों के बीच लोकप्रिय और सम्मानित होकर विदा होना, अपने आप में उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है।
सीतामढ़ी ने आपको बहुत कुछ दिया होगा, लेकिन आपने भी सीतामढ़ी को अपनी ईमानदार और संवेदनशील कार्यशैली की एक सुंदर याद दी है।
भारत नेपाल पत्रकार यूनियन
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
राजू कुमार सोनी
BNPU न्यूज़