*DC लाहुल-स्पीति किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या*
राजस्थान में खून संघर्ष का नंगा नाच देखने को मिला है। खूनी संघर्ष में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि खनन लीज को लेकर ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हो गया था। देर शाम ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हे उन्हें जयपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वह भरतपुर जिला की बयाना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे। बड़ी बात यह है कि उनकी बेटी किरण भड़ाना आईएएस अफसर हैं और वर्तमान में वह डीसी लाहुल-स्पीति हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला अधिकारी के पिता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भरतपुर में क्रशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों में विवाद हुआ था और इसी विवाद में डीसी के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को मौत के घाट उतार दिया गया