बहराइच: भ्रष्टाचार के आरोपों में बीएसए का फूंका पुतला, राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का उग्र प्रदर्शन
पयागपुर के त्रिभुवन दत्त पुरा में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में बहराइच बीएसए का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीएसए ने ECCE एजुकेटर भर्ती में स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर फर्जी दस्तावेजों और अवैध वसूली के जरिए गड़बड़ी की है।
वक्ताओं ने बीएसए के पुराने विवादों, जैसे महराजगंज में निलंबन और बहराइच में कबाड़ी को सरकारी किताबों से भरा ट्रक बेचने के मामले को उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में कुंवर दहौरा, जयनू ठाकुर, कृपाराम गौतम और अमर प्रताप सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।