छत्तीसगढ़ में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का बढ़ता उपयोग किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती की ओर अग्रसर कर रहा है। संतुलित पोषण, बेहतर उत्पादन, लागत में बचत और मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्नत कृषि, खुशहाल किसान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।