जनता की आवाज़ बनकर फिर मैदान में उतरेंगी एडवोकेट मधु चौधरी।
यमुनानगर नगर निगम चुनाव में आज़ाद प्रत्याशी के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली एडवोकेट मधु चौधरी अब परिसीमन के बाद आरक्षित हुई यमुनानगर जिले की विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं।
मधु चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए क्षेत्र के लोगों से लगातार संवाद शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए संघर्ष करेंगी।
आने वाले समय में वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान और बैठकों के माध्यम से लोगों का समर्थन जुटाएंगी।
#MadhuChaudhary #Yamunanagar #VidhansabhaElection #HaryanaPolitics #YamunanagarNews #FacebookPost