जेबीटी भर्ती में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर शिवाली ठाकुर ने बढ़ाया सुंदरनगर का मान, क्षेत्र में खुशी की लहर
डेली हिमाचल न्यूज़ - सुंदरनगर : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समौण के गांव कुनाईला की होनहार बेटी शिवाली ठाकुर पुत्री रंजीत सिंह ने जेबीटी भर्ती में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार, गांव और सुंदरनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवाली की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिभा आज युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शिवाली ठाकुर एवं उनके समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।