सिरमौर की आस्था ठाकुर ने बढ़ाया प्रदेश का मान, HPU के 4 वर्षीय BA-B.Ed कोर्स में हुआ चयन
सिरमौर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा आस्था ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन की प्लस-टू छात्रा आस्था ठाकुर का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) में सफलता प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के चार वर्षीय BA-B.Ed डिग्री कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है।
आस्था ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित NCET परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Sirmaur #Nahan #HPU #NCET #Education #HimachalPradesh #BreakingNews