बिनोता खेड़ा पति बालाजी मंदिर पर 357 वा हनुमान चालीसा पाठ
जल्द खुलेगी अखाड़ा व्यायाम शाला।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
बिनोता। कस्बे के स्थानीय बजरंग दल विहिप से गठन के कार्यकर्ताओं द्वारा
बिनोता में लगातार 357 वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल परिवार द्वारा हनुमान चालीसा पाठ खेड़ा पति बालाजी मंदिर पर किया जाता है।
अखंड भारत संकल्प दिवस पर निंबाहेड़ा में होने वाले हिंदू महासभा में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के जाने का निर्णय लिया गया।
बिनोता से लगभग 101 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ता भाग लेंगे एवं 14 अगस्त को बिनोता वीर हनुमान मंदिर भामादोह मोहल्ले में होने वाले हनुमान चालीसा पाठ को लेकर भी चर्चा हुई और आने वाली 23 अगस्त को बिनोता पातेश्वर महादेव मंदिर से बंबोरी के गंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकलने वाली कावड़ यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
साथ ही बजरंग दल द्वारा व्यायाम शाला खोलने का निर्णय लिया गया जो हर रोज खेड़ा पति बालाजी मंदिर पर शुरू होगी जिसमें अखाड़ा के कलाकारों पहलवानों द्वारा अखाड़े से जुड़े करतब दिखाए जाएंगे।