Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

औरंगाबाद समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार प्रभारी उप विकास आयुक्त श्री इफ्तेखार अहमद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। The silence media news कार्यशाला में योजना के उद्देश्य, कार्यान्वयन की प्रक्रिया, विभागों के बीच समन्वय, ग्राम स्तरीय सर्वेक्षण, आधारभूत आवश्यकताओं के आकलन तथा ग्राम विकास योजना तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, पेयजल एवं स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि, वित्तीय समावेशन, डिजिटल सेवाओं तथा आजीविका एवं कौशल विकास सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी अभिसरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि बिहार राज्य में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत 3021 ग्रामों का चयन किया गया है, जिनमें औरंगाबाद जिले के 238 ग्राम शामिल हैं। जिले में औरंगाबाद प्रखंड के 13, बारुण के 29, दाउदनगर के 9, देव के 21, गोह के 11, हसपुरा के 11, कुटुंबा के 39, मदनपुर के 31, नवीनगर के 34, ओबरा के 18 तथा रफीगंज प्रखंड के 22 ग्रामों का चयन किया गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम के लिए ₹21 लाख की राशि का प्रावधान है, जिसमें ₹20 लाख विकास कार्यों के लिए तथा ₹1 लाख प्रशासनिक, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के लिए व्यय किए जाएंगे। प्रभारी उप विकास आयुक्त इफ्तेखार अहमद ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर चयनित ग्रामों का आधारभूत सर्वेक्षण, आवश्यकताओं का आकलन तथा ग्राम विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। कार्यशाला में जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, निदेशक डीआरडीए अनुपम कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #Madanpur #औरंगाबाद #haspura_aurangabad_bihar #हसपुरा #Haspura #बारुण

Obra, Aurangabad | Jul 11, 2026