
जिला अस्पताल बडवानी के आईसीयू में गंभीर चोट से ग्रसित बालिका का सफलतापूर्वक ईलाज हुआ
बड़वानी 09 जुलाई 2026/मरीजअमिता पिता दिनेश उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम बुदी तहसील पाटी को सिर में गंभीर चोट आने से उपचार हेतु बडौदा दिखाया गया । उपचार के बाद संबंधित के गले में सांस की ट्युब (ट्रेकियोस्टॉम) लगाई गई थी जिसे निकलवाने के लिए संबंधित मरीज बडौदा तीन से चार बार गई किन्तु निकलवा नहीं पाई।
उक्त घटनाक्रम से आहत होकर मरीज द्वारा जहरीला पदार्थ पाईजन खाकर जान देने की कोशिश की गई और मरीज के परिजनों द्वारा जिला अस्पताल बड़वानी में 26 जून 2026 को इमरजेंसी युनिट में लाया गया। जहां पर उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती कर डॉ. रामनिवास पाटीदार मेडिसीन चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया। जिसमें शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल चौहान, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय सिंह नरगाँवे के द्वारा उपचार एवं निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए ट्युब सांस की नली (ट्रेकियोस्टॉम) निकाली गई । जिस मरीज की आवाज जो पहले नहीं निकल रही थी उक्त नली निकालने के पश्चात बालिका बोलने लग गई एवं वर्तमान में बालिका पुर्ण रूप से स्वस्थ होने पर डॉ. अनिल चौहान के द्वारा 03 जुलाई 2026 को डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में डॉ. अनिल चौहान शल्य रोग विशेषज्ञ, डॉ. दिग्विजय सिंह नरगाँवे नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. रामनिवास पाटीदार एवं आईसीयू इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जानकी चंगौड़ व आईसीयू में कार्यरत स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा मरीज के परिजनों द्वारा समस्त स्टॉफ के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP
#Badwani