चीफ इंजीनियर ने दिए आंधी से क्षतिग्रस्त नलकूप फीडरों को जल्द ठीक कराने के निर्देश
कोंच। चीफ इंजीनियर झांसी केपी खान ने गुरुवार को कोंच क्षेत्र में नलकूप लाइनों और बिजली आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने आंधी से क्षतिग्रस्त नलकूप फीडरों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत है, इसलिए आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए सामग्री उपलब्ध कराकर कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने नदीगांव क्षेत्र के सदूपुरा व लगामपुरा सहित अन्य फीडरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसई योगेंद्र सिंह, एक्सईएन जितेंद्र नाथ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026