बदायूं: 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के कथित अपहरण के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद भी अब तक बेटी की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की। प्रार्थना पत्र में गांव के कुछ लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही एक बीडीसी सदस्य पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए ऑडियो साक्ष्य दिए जाने का दावा किया गया है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलता है।
#जनमहिमान्यूज़ #बदायूं #बिसौली #नाबालिग #अपहरण #SSP #UPPolice #पुलिस #न्याय #BreakingNews #CrimeNews #BadaunNews #BisouliNews #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews #जनहित #AkhileshKumarMishra #जनमहिमाNews