*भादवी बीज पर पुर डूंगरी में बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव मेला धूमधाम से मनाया गया*
पुर (भीलवाड़ा) : रतनलाल आचार्य की रिपोर्ट लोकदेवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव भादवी बीज के पावन अवसर पर *13 सितंबर 2026* को पुर डूंगरी में भव्य मेले का आयोजन किया गया।
*आयोजक, आयुक्त महोदय नगर निगम भीलवाड़ा* रहे, वहीं *स्वागतकर्ता बाबा रामदेव जी सेवा संस्थान पुर* रहा।
इस अवसर पर बाबा रामदेव सेवा समिति देव डूंगरी पुर के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे डीजे पर बज रहे बाबा के भजनों पर नाचते-झूमते चले। पूरा पुर कस्बा "जय बाबा री" के जयकारों से गूंज उठा।
मेले में मुख्य आकर्षण *विशाल शोभायात्रा एवं भजन संध्या* रही। भजन संध्या में *सुप्रसिद्ध भजन गायिका सोनू सिसोदिया एंड पार्टी, सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष खोईवाल, पवन झांकी ग्रुप, सुरेश वैष्णव, श्री देव म्यूजिकल ग्रुप सुरास* ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में *श्री देव साउंड विजयनगर (करण गुर्जर) एवं घाटारानी इवेंट्स पुर (रंगा भाई पुर)* की विशेष व्यवस्था रही तथा *RK FILMS LIVE* पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
नगर निगम द्वारा भी पुर स्थित बाबा रामदेव मंदिर देव डूंगरी स्थल पर मेले की संपूर्ण व्यवस्था की गई तथा भजन संध्या एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया।
वाल्मीकि समाज पुर द्वारा शाम को बाबा रामदेव के ध्वज निसान चढ़ाया गया जो वाल्मीकि मोहल्ले से लेकर डीजे के साथ नाचते झूमते गाते हुए हर्ष उल्लास से बाबा रामदेव मंदिर परिसर पहुंचा।
*कबड्डी प्रतियोगिता में आरजिया ग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर ₹11000 नगद एवं ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं हलेड़ ग्राम की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹7000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेली समाज द्वारा पूरे मेले में जलपान की व्यवस्था* कर अपनी सेवाएं दी गई।
Bhilwara, Bhilwara | Sep 14, 2026