
विजयादशमी पर Corex Gym का होगा भव्य उद्घाटन, महिलाओं को एक महीने तक मुफ्त व्यायाम की सुविधा
बक्सर । विजयादशमी के शुभ अवसर पर बक्सर सदर प्रखंड अंतर्गत एनएच-922 के किनारे चुरामनपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस Corex Gym का भव्य उद्घाटन कल किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरांव विधायक राहुल सिंह शामिल होकर जिम का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर जिले के कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी और व्यवसायियों के भी शामिल होने की संभावना है। जिम में युवाओं को बेहतर शारीरिक प्रशिक्षण और व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। यहां आधुनिक उपकरणों के माध्यम से लोग अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने की दिशा में अभ्यास कर सकेंगे।
जिम प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की गई है। इसके तहत महिलाओं को पहले एक महीने तक निशुल्क व्यायाम करने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को भी नियमित व्यायाम और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना है।
Corex Gym के शुरू होने से चुरामनपुर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं तथा अन्य लोगों को आधुनिक व्यायाम सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Buxar, Buxar | Oct 19, 2026