
बस्ती माता भांवता सर्व समाज का आशीर्वाद हो तो संकल्प पत्र (घोषणा पत्र)
1.मंडा योजना के अंतर्गत संचालित छात्रावास
बालिका छात्रावास भांवता भांवती को 100 सीट से बढ़ाकर 200 सीट का करवाने का संकल्प
खेल मैदान:-गांव में दौसा जिले के महुआ उपखंड क्षेत्र में स्थित समलेटी की तर्ज पर खेल स्टेडियम बनवाना जो पूरे देश में अलग ही पहचान रखता है
3.स्वास्थ्य:-उप स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवाना मेरा संकल्प
4.शिक्षा:- गांव में अगर 500 बालिकाओं कि ग्रामीण स्कूल में नामांकन करवाते हैं तो कॉलेज बनवाने का संकल्प
5.प्रत्येक राशन कार्ड धारी जो खाद्य सुरक्षा में जुड़े हुए हैं उन्हें हर महीने की 1 तारीख से 5 तारीख तक खाद्य सामग्री दिलाने की मेरी जिम्मेदारी होगी अब तक राशन के गेहूं 20 तारीख से बाद में मिलते थे कभी नहीं मिलते थे या अन्य ग्राम पंचायत में जा कर लेकर आना होता था
6.जिन भाइयों के श्रमिक कार्ड बने हुए हैं और उनके बच्चे 18 वर्ष से छोटे हैं उनको हर वर्ष छात्रवृत्ति दिलाने का संकल्प करता हूं
7.जिन घरों में पानी की बहुत बड़ी समस्या है उनके लिए ग्राम पंचायत की ओर से पानी की व्यवस्था हर संभव की जाएगी
8.गांव में एक बैंक शाखा खुलवाने का प्रयास किया जाएगा
9.गांव से हर वर्ष लाखों क्यूसेक पर्वत से व्यर्थ बहकर चला जाता है इसको एकत्रित करने के लिए शुवस्थित व्यवस्था की जाएगी जिससे आमजन को मुख्य स्टैंड पर परेशानी नहीं होगी
10.इंदिरा आवास में वास्तविक गरीबों को इंदिरा आवास दिलाए जाएगी
11.गांव में सर्व समिति से एक बड़ा सामुदायिक भवन बनाया जाएगा जिसमें गार्डन भी होगा कभी भी किसी भी समाज के लोग मीटिंग कर सकते हैं शादी समारोह व सामाजिक कार्य में भी उपयोग कर सकते हैं
Baswa, Dausa | Sep 24, 2026