
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता : अरविंद गुप्ता
वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुआ मंथन
पलियाकलां-खीरी। पलिया विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं।
क्षेत्रीय मंत्री विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती देने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक आशू मिश्रा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्षों सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
#MYogiAdityanath #रोमीसाहनी #dmkheri #NepalFloods #paliakalan #UPNews #fishing #nepal #followers #highlights
#भाजपा #वरिष्ठकार्यकर्ताबैठक #पलियाकलां #पलियाविधानसभा #अरविंदगुप्ता #विकासश्रीवास्तव #भाजपाजिलाध्यक्ष #संगठनकीमजबूती #भाजपाकार्यकर्ता #संगठनात्मकबैठक #भाजपा_पलिया #लखीमपुरखीरी #एकजुटताकीसंकल्प #जनसेवा #BJP #paliakalankheri