शासकीय बालिका गृह में बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा आज शासकीय बालिका गृह,भोपाल में बालिकाओं के साथ आत्मीयता एवं हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री भूरिया ने बालिकाओं को फल एवं उपहार वितरित किए तथा उन्हें संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा शासकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया गया तथा बालिकाओं के रहन-सहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
कार्यक्रम में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. विशाल नाडकर्णी,उप संचालक श्री प्रफुल्ल खत्री, सहायक संचालक सुनयना महाजन, आकांक्षा तोमर एवं शासकीय बालिका गृह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026