स्व. श्री राजीव गांधी जी के जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, बाड़मेर ने बाड़मेर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में नव- मतदाताओं का अभिनंदन करके प्रशस्ति पत्र दिए ।
प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हितेश प्रजापत ने बताया कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व श्री राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष के युवा मतदाताओं को मत देने का अधिकार दिया था तथा
आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जयंती के उपलक्ष्य पर बाड़मेर जिले के नव- मतदाताओं का अभिनंदन करके उनको अपने मत का स्वच्छ, सशक्त, निष्पक्ष एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया ।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी साथी लक्ष्मणराम , शंकरलाल, देवाराम माली, सरीफ खान मौजूद रहे।
Barmer, Barmer | Aug 21, 2026