कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार मरीज अमित प्रजापति पुत्र श्री भूरा प्रजापति उम्र (33) निवासी यादव कॉलोनी अशोकनगर, जिनकी छत से गिर जाने के कारण दाहिने पैर की टिबिया एवं फिबुला हड्डी फैक्चर हो गयी थी।जनसुनवाई में संज्ञान लेकर मरीज को गुना से अशोकनगर वापिस बुलाकर रोगी कल्याण समिति की मदद से निशुल्क डॉ. राजकुमार जैतवार, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अशोकनगर एवं अन्य सहयोगी स्टाफ जिला चिकित्सालय अशोकनगर द्वारा स्टील की प्लेट (इम्प्लांट) लगाकर सफलतापूर्वक आपरेशन संपन्न किया गया है। ओपरेशन के पश्चात मरीज पुर्णतः स्वास्थ्य है।
#ashoknagar