
Ambala Media:"
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी, 12वें दिन भी प्रदर्शन
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम अंबाला के कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
संघ के अनुसार कर्मचारियों ने पहले 6 से 8 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था। 5 अगस्त को सरकार के साथ हुई बैठक में मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के जवाब से वे संतुष्ट नहीं हैं। इसके बाद हड़ताल को 18 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया।
17 अगस्त को नगर निगम अंबाला के कर्मचारियों ने इकाई प्रधान शंकर पाम्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि पूर्व में कर्मचारियों की 22 मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद मांगों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
संघ की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना भी शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन के दौरान संघ पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम अंबाला की महापौर को ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Ambala Media | खबरें ही खबरें
कुलजीत सेठी
Ambala, Ambala | Aug 17, 2026