
शाहजहांपुर | पड़ोसी भाइयों का झगड़ा शांत कराने पहुंची महिला की हत्या से सनसनी
जैतीपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ में मंगलवार रात उस समय दर्दनाक घटना हो गई, जब पड़ोस में दो सगे भाइयों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची 58 वर्षीय अनारकली पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र और रामसागर के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान अनारकली बीच-बचाव करने पहुंचीं, जहां आरोप है कि पुष्पेंद्र ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जैतीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
अनारकली के पति का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बेटे-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ पड़ोसी का विवाद सुलझाने पहुंची महिला खुद बन गई हिंसा का शिकार—घटना ने गांव में मचा दिया हड़कंप।
#Shahjahanpur #Jaitipur #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #ShahjahanpurNews #हत्या #क्राइम_न्यूज