
गोंडा में दो अलग-अलग घटनाओं में एक अधिवक्ता और एक किसान की असामयिक मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया। तरबगंज तहसील के सिंगहाचंदा निवासी अधिवक्ता विनोद पाठक (45) का किडनी की बीमारी के चलते दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान सोमवार रात निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी अंबिका पाठक, पुत्र धनेश पाठक (15), पुत्री आरोही (8), पिता राममूर्ति पाठक, माता पुष्पा पाठक सहित अन्य सदस्य हैं। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया तथा न्यायिक कार्य से विरत रहे।
वहीं परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरास डीहा निवासी किसान रमेश तिवारी (65) की सोमवार देर रात छत से गिरने के बाद मौत हो गई। वह बाथरूम जाने के लिए नीचे उतर रहे थे तभी पैर फिसलने से नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में बालपुर के पास उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 16 वर्षीय पुत्र शिवांश तिवारी को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#Gonda #Tarabganj #Paraspur #BreakingNews #UttarPradesh #Advocate #Farmer #SadNews #GondaNews #RIP
Gonda, Gonda | Jul 28, 2026