सफाई कर्मियों के हित में हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का सैद्धांतिक निर्णय; 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, वेतन ₹20,590 से बढ़कर ₹25,560 तक होगा।
“पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज़ (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाकर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा के साथ नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ दिए जाएंगे। इसके साथ ही ₹2,000 मासिक जोखिम भत्ता और अधिनियम के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अतिरिक्त 15 प्रतिशत अधिक राशि देने का भी सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।
इसके तहत पात्र कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश तथा HKRNL के अंतर्गत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता एवं एक्स-ग्रेशिया नियुक्ति जैसे लाभ भी मिलेंगे। सफाई कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
#takkrtoday #sirsatody #sirsabreaking #santoshbeniwal #safaikarmi #cmsaini
Sirsa, Sirsa | Sep 5, 2026