भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार के झाडोल आगमन पर स्वागत
झाडोल.भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भंवर सिंह पंवार का प्रथम बार झाडोल आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया .इस अवसर पर कार्यक्रम में दिव्यांशु सोनी सहित कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहाँ नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।