🔴 खाकी पर रिश्वत का आरोप! SP राजत सकलेचा ने ASI सीताराम को किया सस्पेंड
📍 छतरपुर म प्र। जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा रिश्वत का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सीताराम पर ₹2,000 की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरिहार निवासी भवानीदीन प्रजापति ने आरोप लगाया कि संबंधित एएसआई उन्हें परेशान कर रहे थे। इसी दौरान ₹2,000 की कथित रिश्वत से जुड़ा वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी पैसे लेते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
SP ने की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर पुलिस अधीक्षक राजत सकलेचा द्वारा जांच के निर्देश दिए जाने और प्रारंभिक जांच के बाद एएसआई सीताराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किए जाने की जानकारी दी गई है।
⚖️ भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जरूरी, निष्पक्ष जांच भी जरूरी।
📲 Hindustan Media 24x7
सच के साथ, हर पल… 24x7
#Chhatarpur #BreakingNews #MadhyaPradesh #PoliceNews #MP #bundelkhand
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Oct 29, 2026