
हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स:पंचकूला में 4 नए ऑनर्स प्रोग्राम मंजूर, स्टूडेंट्स के लिए बढ़ेंगी सीटें
हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के सरकारी कॉलेजों में नए प्रोग्राम, विषय और सीटों को मंजूरी दे दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की मांग और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) को ध्यान में रखते हुए कई कॉलेजों में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जबकि कुछ संस्थानों में सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
सबसे अधिक लाभ पंचकूला के सरकारी कॉलेज सेक्टर-1 को मिला है, जहां चार नए ऑनर्स प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा भिवानी, झज्जर और सोनीपत के कॉलेजों में भी नए स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है।
पंचकूला में 4 नए ऑनर्स कोर्स होंगे शुरू
सरकारी कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला में 80-80 सीटों के साथ बीए इंग्लिश (ऑनर्स), बीए जियोग्राफी (ऑनर्स), बीए एप्लाइड साइकोलॉजी (ऑनर्स) तथा बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स) शुरू किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को विषय आधारित विशेषज्ञ शिक्षा का अवसर मिलेगा।
#Panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia #पंचकूला