सांप के काटने के बाद भी नहीं घबराया युवक, डिब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र के निठारी गांव निवासी विपिन पुत्र नेतराम के साथ रविवार को हैरान करने वाली घटना सामने आई। रविंद्रा हैचरी पोल्ट्री फार्म पर काम करने के दौरान विपिन को अचानक सांप ने काट लिया।
सांप के काटने के बाद विपिन ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई। उसने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद किया और उसी डिब्बे को लेकर कल्याण सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंच गया।
अस्पताल में डिब्बे के अंदर सांप देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। चिकित्सकों ने विपिन का उपचार शुरू किया। बताया गया कि सांप को साथ लाने का उद्देश्य चिकित्सकों को उसकी पहचान करने में मदद करना था।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में युवक और उसके साथ लाए गए सांप की चर्चा होती रही।
#Bulandshahr #SnakeBite #UttarPradesh #ViralNews #purvanchaltaknews