Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

भागवत कथा में माखन लीला व गिरिराज धारण प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन हिरण मगरी, सेक्टर 5 स्थित राडा जी मंदिर पार्क में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान किया। व्यासपीठ से श्री वृंदावन धाम, तीतरडी पीठाधीश्वर सुप्रसिद्ध भागवताचार्य संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन करते हुए माखन लीला, गिरिराज धारण प्रसंग सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को प्रेम, धर्म और भक्ति का मार्ग दिखाती हैं। महाराज ने श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागकर ईश्वर की शरण में रहने का संदेश दिया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन के बीच भाव-विभोर नजर आए। पूरा पांडाल श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान परिवार व सभी भक्तों द्वारा ठाकुर जी को छप्पन भोग धराया गया। सभी भक्तों ने महाराज जी के सानिध्य में बृज की मानसिक परिक्रमा कर अक्षय पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सभी श्रेत्रवासियो द्वारा बडे ही भक्ति भाव से यह दिव्य आयोजन करवाया जा रहा है। #shreemadbhageatkatha #udaipur

Girwa, Udaipur | Jun 7, 2026

MORE NEWS

भागवत कथा में माखन लीला व गिरिराज धारण प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन हिरण मगरी, सेक्टर 5 स्थित राडा जी मंदिर पार्क में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान किया। व्यासपीठ से श्री वृंदावन धाम, तीतरडी पीठाधीश्वर सुप्रसिद्ध भागवताचार्य संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन करते हुए माखन लीला, गिरिराज धारण प्रसंग सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को प्रेम, धर्म और भक्ति का मार्ग दिखाती हैं। महाराज ने श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागकर ईश्वर की शरण में रहने का संदेश दिया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन के बीच भाव-विभोर नजर आए। पूरा पांडाल श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान परिवार व सभी भक्तों द्वारा ठाकुर जी को छप्पन भोग धराया गया। सभी भक्तों ने महाराज जी के सानिध्य में बृज की मानसिक परिक्रमा कर अक्षय पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सभी श्रेत्रवासियो द्वारा बडे ही भक्ति भाव से यह दिव्य आयोजन करवाया जा रहा है। #shreemadbhageatkatha #udaipur - Girwa News