Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील पांकी (पलामू): मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी प्रशांत कुमार ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत प्रशासन को जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक में पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने भी लोगों से आपसी सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और कानून का पालन करते हुए मनाने का संकल्प लिया।

Panki, Palamu | Jun 22, 2026
थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील पांकी (पलामू): मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी प्रशांत कुमार ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत प्रशासन को जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक में पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने भी लोगों से आपसी सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और कानून का पालन करते हुए मनाने का संकल्प लिया। - Panki News