समान नागरिक संहिता की वेबसाइट पर नागरिकों के सुझाव आमंत्रित
मध्यप्रदेश राज्य में विभिन्न व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार तथा अन्य संबंधित विषयों के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
इस संबंध में जन-परामर्श प्राप्त करने के उद्देश्य से ucc.mp.gov.in वेबसाइट तैयार की गई है, जिस पर नागरिक अपने सुझाव एवं परामर्श ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं।
जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह है कि वे समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार उक्त वेबसाइट के माध्यम से भेजें।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP