
बिहार में कहीं भी अब छात्रा व महिला सुरक्षित नहीं--राजद नेता नवनीत कुमार झा
भारतवर्ष लाइव-- शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि बिहार को भाजपा व एनडीए ने शर्मसार कर दिया है।
युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि जमुई कांड पर सरकार के लोग कई निम्न स्तरीय बयान दे रहे हैं ।बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। अब लड़कियां व महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है ।गुंडे अपराधी अब दिनदहाड़े स्कूलों , कॉलेजों एवं घरों में घुसकर अपराध कर रहे हैं।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि महिलाओं को 10,000 नगद देकर और चुनाव बाद 2,00,000 और देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके हैं।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों ,गरीबों एवं दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा है कि बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2,00,000 देने का लालच देकर नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला झंडा उठा कर चल दिए। विधानसभा चुनाव में अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने में से एक मुख्यमंत्री से 41000 करोड रुपए बंटवा दिया है।
राजद नेता नवनीत ने कहा है कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में दरिंदे सड़क पर ही नाबालिग के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। सरकार इस पर चुप क्यों है। जनता को जवाब देनी चाहिए। सरकार को इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।