धारकुण्डी पुलिस ने गुम हुए बालक को परिजनों को किया सुपुर्द।
धारकुण्डी थाना पुलिस ने कल से लापता 6 वर्षीय बालक हरि रावत पिता सुनील रावत निवासी चकदही थाना सिमरिया जिला रीवा को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, इस सराहनीय और मानवीय कार्य को प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर गहरवार, मुकेश बघेल और महिला आरक्षक डिम्पी तोमर की टीम ने अंजाम दिया, जिसके बाद बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।